ऑपरेशन के बाद शरीर मोटा क्यों हो जाता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 09:36

ज्यादातर मामलों में सर्जरी के बाद व्यक्ति का वजन बढ़ता ही है. कुछ लोगों को लगता है कि कम फिजिकल एक्टिविटीज के कारण शायद उनका वजन बढ़ने लगा है, मगर इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि ऑपरेशन के बाद क्यों बढ़ने लगता है वजन और इसको कम करने का उपाय क्या है.

आराम- सर्जरी के बाद शरीर को काफी रेस्ट की जरूरत होती है, जिस कारण आपकी शारीरिक गतिविधियां काफी कम हो जाती हैं. आपका मेटाबॉलिक रेट काफी कम हो सकता है. इस कारण भी वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है. यह आपकी एक्टिविटी लेवल पर निर्भर करता है.

ज्यादा दवाई- सर्जरी के बाद रिकवर होने के लिए कई बार डॉक्टर कुछ दवाइयों को सुझाते हैं. यह दवाइयां वापस स्ट्रेंथ और एनर्जी प्राप्त करने के लिए सप्लीमेंट्स का काम करती हैं. इन दवाइयों से आपका मेटाबॉलिक सिस्टम प्रभावित हो सकता है और इससे वजन बढ़ सकता है.

ट्रामा- सर्जिकल ट्रॉमा से अक्सर मेटाबॉलिज्म, इम्यूनिटी और एंडोक्राइन में बदलाव देखने को मिलते हैं. इस ट्रॉमा के कारण शरीर का बैलेंस बिगड़ जाता है जिससे हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं इससे शरीर में स्ट्रेस होना शुरू हो जाता है, जिससे वजन बढ़ सकता है.

तनाव- अधिक समय तक लिये गये स्ट्रेस के कारण एड्रिनल ग्लैंड पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है, जिससे वह और ज्यादा कॉर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन करता है. कॉर्टिसोल और एंटी डायरेटिक हार्मोन के शरीर में बढ़ने के कारण वजन बढ़ना शुरू हो जाता है.

पानी अधिक पीना- कई बार यह समस्या उन लोगों में देखने को मिलती है, जो पानी बहुत ज्यादा पीते हैं. लेकिन सर्जरी के बाद कई बार टिश्यूज के बीच फ्लुइड इकट्ठा होने लगता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है और अंग थुलथुले होने लगते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info